
Gurugram police car stolen- मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस की कार चोरी (फोटो सोर्स- Patrika)
Gurugram police car stolen video viral- मध्य प्रदेश में हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस के साथ दो आरोपियों ने खेला कर दिया। गुरुग्राम पुलिस पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पिता-पुत्र भारी पड़ गए। मंदसौर जिले के गरोठ में जब पुलिस पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुकी तो आरोपी उनकी कार लेकर ही रफूचक्कर हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की कार लेकर आरोपी बाप-बेटा इतनी रफ्तार से नौ दो ग्यारह हुए कि पुलिस उन्हें अब तक ढूंढ नहीं सकी। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले से गुरुग्राम पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर कार से गुड़गांव ले जा रही थी। इस दौरान जिले के गरेाठ थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका। पेट्रोल भरवाते समय पुलिसकर्मी कार से नीचे उतर गए। दोनों आरोपी कर में अकेले थे। यहां पर दोनों आरोपियों ने मौका देखा और कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने गरोठ पुलिस को सूचना दी। गरोठ पुलिस आरोपियों के पीछे लगी। आरोपी खड़ावदा क्षेत्र के बारामासी फंटे पर कार छोड़ पैदल फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गरोठ थाना प्रभारी बलबीर यादव ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस सागर से धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी पिता और बेटे को पकड़कर गुरुग्राम ले जा रही थी। पुलिस आरोपियों को गरोठ-उज्जैन फोरलेन से लेकर आई। इस दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए गरोठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर रुके। यहां से उनको फिर एक्सप्रेस वे से जाना था। पेट्रोल भरवाने के दौरान आरोपी कार में ही ड्राइवर सीट पर आया और कार चलाकर फरार हो गया। सूचना पर आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी बारामासी फंटे पर कार छोड़कर पैदल फरार हुए है। दोनों की तलाश की जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस की कार लेकर रफूचक्कर होने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी है और उसके आसपास कई लोग अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहा है। कुछ सेकंड बाद अचानक कार के अंदर हलचल होती है। इसी दौरान पीछे बैठे एक आरोपी अचानक ड्राइविंग सीट की तरफ आकार बैठ जाता है। ड्राइविंग सीट संभालने के बाद कार को स्टार्ट कर अपने पिता के साथ मौके से फरार हो जाता है। कुछ लोग कार के पीछे भागते हुए दिखाई देते है।
Updated on:
01 Jul 2026 10:03 pm
Published on:
01 Jul 2026 10:03 pm
