
थाना माणकचौक पुलिस ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग की 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फिलहाल पुलिस ने इन महिलाओं के नाम नहीं बताए है, पुलिस इनको गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है।
मंदसौर. 15 अगस्त के पहले मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिससे अन्य अपराधियों के भी होंश उड़़ गए हैं। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के अन्तर्गत भानपुरा थाना क्षेत्र में तीन चोरियों का खुलासा किया गया है।
थाना प्रभारी विनय बुन्देला की टीम ने पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन आरोपियों ने थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया।
दानपेटी भी रकम सहित बरामद
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया चांदी के गहने, नगदी और एक मोटर सायकल बरामद की है। साथ ही, बड़ा महादेव मंदिर से चोरी गई दानपेटी भी रकम सहित बरामद की गई। इन चोरियों के संबंध में भानपुरा थाना में 26 जून, 26 जुलाई और 12 अगस्त को पृथक-पृथक अपराध दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना भानपुरा पर गिरफ्तार आरोपी
कल्लु पिता श्यामलाल जाति कन्जर उम्र 36 साल निवासी रेनखेडा थाना रावतभाटा जिला चित्तौडगढ राजस्थान हैं। बादल पिता इन्दरमल जाति कन्जर उम्र 25 साल निवासी धांगनमऊ कलाँ थाना भैंसरोडगढ जिला चित्तौडगढ राजस्थान तथा दिनेश पिता चतुर्भुज जाति बागरी उम्र 27 साल निवासी देवली कला थाना चेचट हामु. सालेरा खुर्द थाना चेचट जिला कोटा राजस्थान से पूछताछ में चोरी / नकबजनी करना स्वीकार किया जो गिरप्तार आरोपीगण कल्लु कंजर , बादल कंजर व दिनेश बागरी की निशादेही से चोरी गया माल मश्रुका बरामद किया गया है। ।
आरोपियों से जब्त मश्रुका
इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कल्लु पिता श्यामलाल जाति कन्जर उम्र 36 साल निवासी रेनखेडा थाना रावतभाटा जिला चित्तौडगढ (राज.), बादल पिता इन्दरमल जाति कन्जर उम्र 25 साल निवासी धांगनमऊ कलाँ थाना भैंसरोडगढ जिला चित्तौडगढ़, दिनेश पिता चतुर्भुज जाति बागरी उम्र 27 साल निवासी देवली कला थाना चेचट हामु. सालेरा खुर्द थाना चेचट जिला कोटा राजस्थान हैं।
सराहनीय कार्य
इस कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिहं बामनियां, उनि ओंकार सिंह ठाकुर, सउनि धन्नालाल योगी, प्रदान आरक्षक रामचन्द्र प्रआर आशीष बैरागी ( सायवर सेल), प्रआर मुजफ्फर ( सायवर सेल), आरक्षक मनीष बघेल ( सायवर सेल), आरक्षक कमल प्रताप सिंह, आरक्षक प्रतीक तंवर का विशेष योगदान रहा।
Updated on:
14 Aug 2026 10:13 pm
Published on:
14 Aug 2026 10:05 pm
