नोएडा

Noida: गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 3 नए केस आए सामने, 63 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं -इनमें एक व्यक्ति नोएडा सेक्टर-50, एक व्यक्ति सेक्टर-93 स्थित एल्डिको सोसायटी का रहने वाला है -तीसरा मरीज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी 12 स्थित सिल्वर सिटी का रहने वाला है
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2020, 6:56 PM IST
Feature image

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को ही कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं इनके परिवार वालों की भी जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही जनपद में मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। वहीं अभी तक इनमें से 12 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।

वहीं जानकारी है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर- 15 स्थित नया बांस गांव से कुछ लोगों को तलाश कर क्वारंटाइन किया गया है। ये लोग सेक्टर-8 स्थित झुग्गी में रहने वाले उन लोगों के संपर्क में थे, जिन्हें पहले ही क्वारंटाइन किया जा चुका है।

इन जगहों पर मिले मरीज

जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति नोएडा सेक्टर-50, एक व्यक्ति सेक्टर-93 स्थित एल्डिको सोसायटी और एक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी 12 स्थित सिल्वर सिटी का रहने वाला है। जनपद में अभी तक 12 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अन्य 51 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में इलाज किया जा रहा है।

संक्रमण के कारण का लगाया जा रहा पता

उधर, डीसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे का कहना है कि इन मरीजों के संक्रमण के कारण का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में इन तीनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री न होने की भी बात सामने आई है। इनसे बातचीत की जा रही है और इनका इलाज भी कराया जा रहा है।

Updated on:
9 Apr 2020, 6:56 PM IST
Published on: