नोएडा

NOIDA NEWS: कंपनी के बाहर निकलते ही कर्मचारी की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस – देखें वीडियो

मुख्य बातें ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था कर्मचारी कंपनी से बाहर निकलते ही बाइक सवार बदमाश गोली मारकर हुए फरार घटना के बाद से कंपनी कर्मचारियों में भी खौफ

2 min read
Jul 22, 2019
NOIDA NEWS: कंपनी के बाहर निकलते ही कर्मचारी की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - देखें वीडियो

नोएडा। शहर में बदमाशों के दिलों में खाकी का खौफ नहीं रह गया है। यही वजह है कि सोमवार को सेक्टर 61 यूफ्लेक्स कंपनी के बाहर कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोली मारकर बदमाश फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले अन्य कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस बदमाश का पता लगाने के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

नाइट ड्यूटी कर छुट्टी के बाद घर जाने के लिए कंपनी से निकला था शख्स

जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर- 61 स्थित यू फ्लेक्स कंपनी में इमरान नौकरी करता था। रविवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह रविवार रात को ड्यूटी पहुंचा और सोमवार सुबह आठ बजे छुट्टी के बाद कंपनी से बाहर निकला। इस दौरान वह अपने घर जाने के लिए आगे बढ़ा ही था। इसबीच ही पहले से घात लगाये बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोलियों से भून दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर कंपनी में हड़कंप मच गया। कंपनी के गेट पर खड़े गार्ड समेत कई कर्मचारी बाहर पहुंचे। तब तक बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर लहूलुहान हालत में पड़े इमरान को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी के गार्ड व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। मौके पर पहुंचे सीओ पीयूष कुमार ने बताया कि बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
22 Jul 2019 02:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर