नोएडा

मोहर्रम से पहले इस जिले में 740 लोगों को पुलिस ने दिया रेड कार्ड , लोगाें में फैला डर

इस वजह से थमाया गया है नोटिस
2 min read
Sep 20, 2018
DEMO PIC
मोहर्रम से पहले इस जिले में 740 लोगों को पुलिस ने दिया रेड कार्ड , लोगाें में फैला डर

संभल।मोहर्रम को लेकर जहां सभी जगहों पर अलर्ट जारी है।वहीं यूपी के संभल जिले में ७४० लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने रेड कार्ड नोटिस जारी कर दिया है।यह रेड कार्ड जारी होने के बाद से कानून की कार्रवार्इ से लोगों में डर है।वहीं मंडल भर में मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दे रखे हैं।जिसके तहत सभी जगह थाना व तहसील क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाने का सन्देश दिया जा रहा है।वहीं शांति भंग की आशंका में 740 लोगों के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वजह से इतने लोगों के खिलाफ जारी किया रेड कार्ड

एसपी सिटी संभल यमुना प्रसाद के मुताबिक जनपद पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों के 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कार्ड जारी किया है।रेड कार्ड नोटिस मोहर्रम पर पहली बार जारी किया गया है।यह उन लोगों पर लगाया गया है।जिनसे शांति भंग की आशंका है। इन सभी लोगों का रिकॉर्ड थानों में ठीक नहीं है।लिहाजा नोटिस जारी किया गया है।एसपी ने बताया कि जिले में कुल 11 पुलिस थाने है जहां लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी किये गये है।इसमें असमोली थाने में सबसे ज्यादा 430 लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है।इसके बाद हयात नगर में 105 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

इतने लोग किये गए चिन्हित

इसमें बहजोई, बनियाथेर, कुदफतेहगढ.,राजपुरा और गुन्नौर शामिल है।जबकि चंदौसी में 15 लोगो को यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 107/116 अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत 1727 लोगों के खिलाफ व 740 के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए है।इन लोगो को जिले के सभी थानों के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।मोहर्रम के अवसर पर यदि कोई भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवार्इ करेगी।इसी के चलते लोगों को चिन्हित कर उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने रेड कार्ड नोटिस जारी किए हैं।इतनी बड़ी संख्या में रेड कार्ड जारी होने से असामाजिक तत्व भी सहम गए हैं।

Updated on:
20 Sept 2018 05:30 pm
Published on:
20 Sept 2018 05:30 pm