नोएडा

UP Rains: यूपी में ठंड और कोहरा के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, IMD latest update

UP Rains: यूपी में ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में जबरदस्त कोहरा का प्रकोप देखा जा रहा है। गोंडा से नोएडा तक पछुआ हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। ठंड और कोहरा के बीच 6 जनवरी को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Jan 03, 2025
UP Rains
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Rains: यूपी में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण यूपी में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लुढ़कते पारे के बीच मौसम विभाग की ओर से यूपी में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि यह बारिश यूपी के कुछ जिलों में ही होने का पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे के बाद यूपी के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

UP Rains: नए वर्ष से के पहले दिन से ही यूपी में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे दिन ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में सुबह शाम जबरदस्त घना कोहरा पड़ रहा है। तराई क्षेत्र के जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रहती है। कड़ाके की ठंड के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने 3,4, जनवरी तक पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। 5 जनवरी को जबरदस्त कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आज दिन में दोपहर बाद तक धूप निकलने की उम्मीद है। तापमान की बात करें तो गोंडा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में घना कोहरा कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती

प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर, नगर बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, कन्नौज, कानपुर, फर्रुखाबाद में शनिवार और रविवार सुबह शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।

UP Rains: आज से तापमान में कुछ उछाल आने के संकेत

आज से तापमान में मामूली सुधार के संकेत हैं। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे दिन में सर्दी से थोड़ी राहत रहेगी। लेकिन रात में सर्दी अधिक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस रहेगा। मौसम विभाग की माने तो आज से तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 6 जनवरी को यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Updated on:
04 Jan 2025 09:33 pm
Published on:
03 Jan 2025 08:17 am