UP Weather Update: आईएमडी ने उत्तर प्रदेशवासियों को खुशखबरी दी है। यूपी में जल्द ही माॅनसून मेहरबान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
एक तरफ मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है जबकि इस बीच कई जिलों में बारिश के भी आसार हैं। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
पूर्वांचल में 22 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 घंटे के भीत 150 से ज्यादा लोगों की जानें जाने का दावा किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी एक हफ्ते तक लू ऐसे ही चलती रहेगी। इसी के साथ पूर्वांचल में कुछ दिनों के लिए बारिश की भी संभावना भी जताई गई है।
जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
ग्रीन मार्क किए गए जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
ग्रीन मार्क/ डार्क ग्रीन किए गए क्रमशः जिलों में एक दो स्थानों/ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
24 जून को जौनपुर, आजमगढ़, मउ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और चन्दौली में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।
25 जून को बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर और गोरखपुर में लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है।