नोएडा

हरिद्धार से गंग नहर में रोका जाएगा पानी, यूपी के इन शहरों में हो जाएगी किल्लत

गंग नहर से इन शहरों में होती है पानी की सप्लाई
1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 4:22 PM IST
water
गंग नहर में रोक जाएगा पानी, यूपी के इन शहर में हो जाएगी पानी की किल्लत

नोएडा. यूपी के कई शहरों में पानी की किल्लत होने वाली है। गंगा जल की आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की किल्लत से जुझना पड़ सकता है। अपर गंगा कैनाल सफाई के चलते आपूर्ति बाधित होगी। बरसात की वजह से गंग नहर में सिल्ट आ जाती है। जिसकी सफाई की जानी है।

अधिकारियों ने बताया कि 8 अक्टूबर से अपर गंगा कैनाल को बंद करने से हरिद्धार से गंग नहर में पानी नहीं आएगा। हालाकि एक या दो दिन तक गंगा जल की सप्लाई होती रहेगी। उसके बाद में गंगा जल की सप्लाई रुक जाएगी। बताया गया है कि हर साल दिवाली के आस-पास गंग नहर की सफाई होने से सप्लाई प्रभावित होती है। वहीं गंग नहर की सफाई के चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती है।

यह किया उपाय

गंगा जल की सप्लाई बाधित होने की वजह से जिला के अधिकारियों ने टय्यूबवेल से सप्लाई करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि टय्यूबवेल और रेनीवेल से पानी की सप्लाई होगी। शहर में 310 टय्यबवेल और 10 रेनीवेल है। गंगा जल 60 से 90 प्रतिशत टय्यूबवेल और रेनीवेल का पानी मिलकर सप्लाई किया जाता है। गंगनहर से पानी बंद होने से नोएडा. इंदिरापुरम, वसुधरा, वैशाली समेत अन्य एरिया व ट्रॉस हिंडन एरिया में गंगाजल मिलना बंद हो जाएगा।

दिवाली के बाद मिलेगा पानी

अधिकारियों की माने तो 7 नवंबर तक शहर में गंगा जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। उसके बाद में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। गंग नहर का पानी प्रताप विहार के प्लांट तक पहुंचेगा। ट्रीट करने के बाद में पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।

Updated on:
5 Oct 2018, 4:22 PM IST
Published on: