IMD Rain Alert: यूपी में मई के पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव हो सकता है।
Weather News: मई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई हिस्सों में 4 से 7 मई तक बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण प्रदेश का मौसम कूल रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि लू को लेकर आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
IMD के मुताबिक 4 में को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गलत चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दिन मौसम शुष्क रहेगा। 5 और 6 में को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही 7 मई को भी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।