नोएडा

पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, रात भर पति अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ करता है एेसा काम…

पत्नी के विरोध करने पर मारपीट करता है पति

2 min read
Jun 04, 2018
पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत, रात भर पति अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ करता है एेसा काम...

नोएडा।यूपी के शो विडो कहे जाने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हार्इ प्राेफाइल लोग रहते है।जो टेक्नो सेवी भी है।लेकिन उनका टेक्नाॅलजी के प्रति यहीं प्यार उनके जीवन में कलह पैदा कर रहा है। जी, हां ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एेसा ही मामला सामने आया है। जहां अब पत्नी ने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति रात भर एेसा काम करते है। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। आरोप है कि विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटार्इ करता है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

पति रात भर करता है ये गंदी हरकत

जानकारी के मुताबिक करीब 45 वर्षीय यह व्यक्ति अपने आविष्कार के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा पा चुका है। वह दनकौर में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। 2 साल पहले उसने पोस्ट ग्रैजुएट कर चुकी एक महिला से शादी की थी। दोनों का विवाहिक जीवन अब तक अच्छा चल रहा था। लेकिन अचानक ही इसमें दरार आने लगी। इसकी वजह पत्नी ने पति की इस हरकत को बताया है। महिला ने आरोपी लगाया कि पति अपने से आधी उम्र की लड़कियों से रात भर वाॅट्सएेप पर चैंटिग करता है। जब वह इसका विरोध करती है। तो पति उसके साथ मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें-दिन में मंदिर जाते थे पूजा करने आैर रात को करते थे ये काम

पहले भी दो पत्नियों से हो चुका है तलाक

वहीं महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पति पहले भी दो शादी कर चुका है।लेकिन उनका उससे तलाक हो गया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से तीसरी शादी की।उसकी पत्नी का आरोप है कि पति रात भर वाट्सएेप पर लड़कियों से चैट करता है।इसका विरोध करने पर 1 महीने पहले पति ने मारपीट की थी।उस समय पत्नी ने दनकौर कोतवाली में शिकायत की थी।उस समय दोनों में समझौता हो गया था।आरोप है कि उसके बावजूद पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।इस मामले में महिला के पिता ने दामाद पर बेटी को पीटने का आरोप लगाते हुए दनकौर कोतवाली में शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। आरोप है कि वह उसकी बेटी को भी आए दिन बुरी तरह पीटता है।वहीं, पति ने भी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।

Published on:
04 Jun 2018 10:43 am
Also Read
View All