नोएडा

बच्चों के सामने एेसा काम कर रही थी मां, देखते ही निकल गर्इ उनकी चीख आैर फिर

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

less than 1 minute read
Nov 04, 2018
बच्चों के सामने एेसा काम कर रही थी मां, देखते ही निकल गर्इ उनकी चीख आैर फिर

नोएडा।शहर में एक एेसा मामला सामने आया।जहां बच्चों के चिल्लाने आैर पड़ोसियों की सजगता से महिला की जान बच गर्इ।दरअसल पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने बच्चों के सामने ही कुछ एेसा प्रयास किया कि जिसे देखते ही बच्चों की चीख निकल गर्इ।बच्चों के चिल्लाने की अावाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियाें ने महिला को एेसा करते देख मामले की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। जहां उसकी जान बच सकी।

बच्चों के सामने यह काम कर रही थी मां

जानकारी के अनुसार सेक्टर-122 में वरुण चावला अपनी पत्नी गीता और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वरुण काम पर गए थे। वहीं पति पत्नी में हुर्इ कहासुनी से नाराज पत्नी गीता ने बच्चों के साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मां की यह हरकत देख बच्चों की चीख निकल गर्इ। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने गीता को नीचे उतारा। इसी बीच एक पड़ोसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर बताया कि महिला की सांसे चल रही हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बचा ली जान

इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचाया। वहां महिला को तुरंत इलाज मिला। जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर महिला का पति भी अस्पताल पहुंचा। यहां उसने बताया कि पत्नी हाइपरटेंशन और माइग्रेन की दिक्कत है। पिछले 3-4 साल से उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

Published on:
04 Nov 2018 05:51 pm
Also Read
View All