नोएडा

यूपी के इस जिले में दिखे अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसे हालात

टॉयलेट नहीं होने के कारण महिला अपना ससुराल छोड़कर मायके चली गई।

2 min read
Apr 14, 2018
photo

संभल।अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने लोगों के बीच एक सोशल मैसेज देने का काम किया। इस फिल्म में एक महिला टॉयलेट नहीं होने के कारण अपना ससुराल छोड़कर मायके चली जाती है। वहीं अब यूपी के संभल का भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बार-बार कहने पर भी ससुराल में टॉयलेट नहीं बनवाया गया।

यह भी पढ़ेें : यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया तो एप के जरिए होगा चालान

जिसके बाद परेशान होकर महिला ससुराल छोड़कर अपने मायके चली आई। दरअसल, अब महिला अपने भाई के घर है और बताया जा रहा है कि उसने कई बार अपने ससुराल वालों को घर में टॉयलेट बनाने के लिए मनाया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

अब महिला ने कहा है कि जब तक ससुराल में टॉयलेट नहीं बन जाएगा वह वापस नहीं आएगी। मामला सामने आने के बाद जिले के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जो भी इसमें उचित होगा उसके मुताबिक कदम उठाया जाएगा।

गौरलतब है कि केंद्र सरकार ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत लगातार लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरुक कर रही है। हालांकि आज भी कई जगह ऐसी हैं जहां अभी भी लोग खुले में शौच करते हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म लेकर आए जिसके जरिए लोगों को जागरुक करने के लिए एक बेहतरीन मैसेज दिया गया। जिसके बाद अब कहीं न कहीं लोग जागरुक हो रहे हैं और धीरे-धीरे लोग अपने घरों में टॉयलेट बनवा रहे हैं।

Published on:
14 Apr 2018 12:59 pm