नोएडा

देश के सबसे बड़े यू-टयूबर ने वकालत की पढ़ाई कर सुनी दिल की बात और फिर बन गए स्टार

खबर की खास बातें: . लोकप्रिय youtuber की लिस्ट में हैं शामिल . यूट्यूब क्रिएटर आॅफ इंडिया से नवाजा जा चुके है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 10:24 AM IST
amit-bhadana-5.jpg

नोएडा. अमित भड़ाना (Amit Bhadana) देश के सबसे लोकप्रिय youtuber की लिस्ट में शामिल है। अपने टैलेंट के जरिये खुद के लिए एक मुकाम बनाया है। यही वजह है कि अमित भड़ाना को दादा साहब फाल्के सम्मान समारोह के दौरान यूट्यूब क्रिएटर आॅफ इंडिया से नवाजा जा चुका है।

अपने देशी अंदाज और दूसरों को हंसाने वाले अमित भड़ाना की बहन-भाई की स्कूल लाइफ की वीडियो काफी चर्चित है। मूलरुप से बुलंदशहर में जन्मे अमित को बचपन से ही वीडियो बनाने का शौक था। आज उनके YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अमित ने 2012 में अपना यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी।

यूट्यूब पर ये पूरी तरह साल 2017 में सक्रिय हुए। हालांकि ये वकील बनना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने लॉ मे ग्रेजुएशन किया है। उनका वकालत का सपना पूरी नहीं हो पाया। इन्हें यूट्यूब का चस्का लग चुका था। वकालत करने वाले अमित की गिनती आज यू टयूबर की होती है। अमित के मुताबिक, लोगों को हंसाना अलग ही कला है। वकालत छोड़कर एक तरह से अच्छा ही किया।

Updated on:
4 Sep 2019, 10:24 AM IST
Published on: