सोनीपत

58 साल के पूर्व मंत्री हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ओम प्रकाश धनकड़, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार को हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Jul 19, 2020
Om Prakash Dhankar

सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति आखिरकार हो ही गई। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है।

पंजाब में जन्मे, हरियाणा को कर्मभूमि बनाया

अरुण सिंह ने पत्र में कहा है – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ओम प्रकाश धनकड़, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार को हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री धनकड़ झज्जर के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक अगस्त, 1961 को ढाकला, पंजाब में हुआ। वे 58 साल के हैं। उन्होंने हरियाणा को अपनी कर्मभूमि बनाया। उनकी गिनती हरियाणा के बड़े नेताओं में की जाती है।

विधानसभा चुनाव हार गए थे

ओम प्रकाश धनकड़ इस बार विधानसभा चुनाव बादली से हार गए थे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केन्द्रीय मंत्री का नाम लिया जा रहा था। मीडिया में खूब समाचार प्रकाशित हो रहे थे। फोटो भी जारी कर दिए गए थे। अंततः पार्टी की कमान ओम प्रकाश धनकड़ को सौंपी गई।

Published on:
19 Jul 2020 05:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर