ओपिनियन

जीर्णोद्धार के बाद फिर खुला सम्राट जोसेर का मकबरा!

दक्षिणी मकबरे के निर्माण की अवधि 2667 ईसा पूर्व और 2648 ईसा पूर्व के बीच की मानी जाती है। कोरोनावायरस महामारी के चलते पर्यटन क्षेत्र को जो नुकसान पहुंचा है, उससे क्षेत्र और देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए मिस्र विशेष प्रयास कर रहा है।
less than 1 minute read
Sep 15, 2021
djoser_pyramid.jpg

मिस्र ने मंगलवार को एक बार फिर से 15 वर्ष चले जीर्णोद्धार कार्य के बाद सक्कारा के पिरामिड में स्थित सम्राट जोसेर के 4700 वर्ष पुराने दक्षिणी मकबरे को पर्यटकों के लिए खोल दिया। काहिरा के दक्षिण में स्थित यह मकबरा ‘थर्ड डाइनेस्टी’ फेरो के चर्चित स्टेप पिरामिड के निकट ही है। स्टेप पिरामिड की गिनती मिस्र की उन प्रारंभिक पत्थरों से तैयार की गई संरचनाओं में होती है, जिन्हें बड़े पैमाने पर आकार दिया गया। स्टेप पिरामिड को भी मार्च 2020 तक के लिए जीर्णोद्धार के लिए बंद किया गया था।

मिस्र में प्राचीन काल की वस्तुओं और इमारतों के प्रबंधन से जुड़ी सर्वोच्च परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी के अनुसार, दक्षिणी मकबरे के निर्माण की अवधि 2667 ईसा पूर्व और 2648 ईसा पूर्व के बीच की मानी जाती है। कोरोनावायरस महामारी के चलते पर्यटन क्षेत्र को जो नुकसान पहुंचा है, उससे क्षेत्र और देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए मिस्र विशेष प्रयास कर रहा है और इन्हीं के तहत मिस्र ने बीते कुछ महीनों में न केवल एक नए संग्रहालय का लोकार्पण किया है, बल्कि पुरातात्विक महत्त्व की नई खोजों की एक पूरी शृंखला को भी पर्यटकों के लिए खोला है।

मिस्र के पर्यटन विभाग के इन प्रयासों को घरेलू और विदेशी पर्यटकों ने न केवल सराहा है बल्कि वे इतिहास के अनदेखे-अनजाने रहस्यों से रूबरू होने के लिए उमड़ भी रहे हैं। मकबरे के शिलालेखों को कैमरे में कैद करता एक पुरातत्त्ववेत्ता।

Published on:
15 Sept 2021 02:54 pm