अन्य खेल

PKL 2025: अक्षित ढुल ने अकेले दम पर दबंग दिल्ली को जिताया, रोमचक मुक़ाबले में 39-33 से हारा गुजरात जाएंट्स

नेहरू स्टेडियम में खेले गये मैच में दिल्ली के लिए सिर्फ अक्षित ही चमके लेकिन गुजरात के लिए हिमांशु सिंह (11) के अलावा डिफेस में मोहम्मदरेजा शादलू और हिमांशु ने हाई-5 लगाए। ये दोनों पांच में से चार सुपर टैकल में योगदान दिया और इसी की बदौलत गुजरात ने न सिर्प मैच में वापसी की बल्कि इसे अंतिम रेड तक ले गई।

3 min read
Oct 11, 2025
अक्षित ढुल ने दबंग दिल्ली को गुजरात जाएंट्स पर जीत दिलाई (Photo - PKL Official site)

Dabang Delhi K.C. vs Gujarat Giants, Pro Kabaddi League: अक्षित ढुल (12) ने चार मौकों पर दबंग दिल्ली केसी को आलआउट से बचाया और फिर मैच की अंतिम रेड पर तीन अंक लेकर शुक्रवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 75वें मैच में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 39-33 से उसकी जीत पक्की कर दी। पहले ही अंतिम-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी दिल्ली की 14 मैचों मे यह 12वीं जीत है जबकि गुजरात को 13 मैचों में नौवीं हार मिली।

आज यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये मैच में दिल्ली के लिए सिर्फ अक्षित ही चमके लेकिन गुजरात के लिए हिमांशु सिंह (11) के अलावा डिफेस में मोहम्मदरेजा शादलू और हिमांशु ने हाई-5 लगाए। ये दोनों पांच में से चार सुपर टैकल में योगदान दिया और इसी की बदौलत गुजरात ने न सिर्प मैच में वापसी की बल्कि इसे अंतिम रेड तक ले गई।

राकेश ने पहली रेड पर दो अंक लिए लेकिन दूसरी रेड पर सुरजीत ने उनका काम तमाम कर दिया। शादलू ने हालांकि अजिंक्य को लपक इसका हिसाब चुकाया। चार मिनट बाद गुजरात 6-2 से आगे थे। नवीन ने एक बोनस लेकर स्कोर 3-6 किया लेकिन विश्वंथ ने सुरजीत को बाहर कर लीड फिर से चार की कर दी। पहले क्वार्टर के अंत में हालांकि अजिंक्य ने सुपर रेड के साथ दिल्ली को 9-8 से आगे कर दिया लेकिन गुजरात ने फिर 9-9 की बराबरी कर ली।

ब्रेक के बाद नीरज ने शानदार एस्केप से गुजरात को आलआउट कर 13-9 की लीड ले ली। आलइन के बाद अजिंक्य ने बोनस लिया और फिर डिफेंस ने राकेश को लपक फासला 6 का कर दिया। इसके बाद नीरज ने शादलू का शिकार किया और फिर सुरजीत ने अंकित को लपक लिया। फिर नीरज ने लकी को छकाते हुए गुजरात के लिए सुपर टैकल आन कर दिया लेकिन अगली रेड पर वह सुपर टैकल हो गए। दिल्ली के डिफेंस ने राकेश को लपक फिर वही स्थिति बहाल कर दी।

दो के डिफेंस में नीरज रेड के लिए गए और एक शिकार करके लौटे। हालांकि हाफटाइम से ठीक पहले हिमांशु ने दो अंक के साथ आलआउट बचा लिया। यहां तक दिल्ली 21-14 से आगे थे। हाफटाइम के बाद गुजरात ने एक और सुपर टैकल के साथ फासला 5 का कर लिया। फिर शादलू ने एक और सुपर टैकल के साथ गुजरात ने स्कोर 18-22 कर दिया। इसके बाद दिल्ली ने एक अंक लिया लेकिन गुजरात ने एक और सुपर टैकल के साथ स्कोर 20-23 कर दिया।

साथ ही शादलू ने हाई-5 पूरा किया। इसके बाद फजल ने डू ओर डाई रेड पर नीरज को लपक फासला 4 का कर दिया। फिर दो के डिफेंस में नीरज डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन लपक लिए गए। इस तरह गुजरात ने सुपर टैकल के दम पर फासला 2 का कर दिया, जो 30 मिनट बाद घटकर 1 का रह गया। ब्रेक के बाद नीरज को लपक गुजरात ने स्कोर बराबर कर दिया। अब दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। दिल्ली ने विश्वंथ को डैश कर दो अंक ले लिए।

इस बीच हिमांशु ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर न सिर्फ लीड दिलाई बल्कि दिल्ली को आलआउट की ओर धकेला लेकिन अक्षित ने तीन मौकों पर उसे बचाकर स्कोर स्कोर 34-29 कर दिया। तीसरे प्रयास में अक्षित ने चार अंक की रेड कर मैच की तस्वीर बदल दी। हिमांशु ने सुरजीत को बाहर कर फासला 4 का कर दिया। हिमांशु ने अगली रेड पर भी एक शिकार कर दिल्ली को दो तक सीमित कर दिया।

अक्षित ने अगली रेड पर बोनस लिया और फिर हिमांशु ने फजल को बाहर कर स्कोर 32-35 कर दिया। फिर अक्षित ने लकी का शिकार कर दिल्ली को फिर आलआउट से बचा लिया। हिमांशु ने अगली रेड पर एक शिकार कर स्कोर 33-36 कर दिया। 8 सेकेंड बचे थे। अकेले बचे अक्षित रेड पर आए और तीन अंक लेकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी।

Updated on:
11 Oct 2025 07:14 am
Published on:
11 Oct 2025 07:34 am
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर