America Star Gymnast Simone Biles: अमेरिका की स्टार जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के लिए 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स डिप्रेशन के चलते कई स्पर्धाओं में उतरने से इंकार कर दिया था और वह सिर्फ एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीत सकी थीं, लेकिन अब डिप्रेशन से उबरकर चुनौती पेश करने को तैयार हैं।
America Star Gymnast Simone Biles: अमेरिका की स्टार जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के लिए 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स बेहद निराशाजनक रहे थे। उस समय मानसिक तनाव से जूझने वाली सिमोन ने कई स्पर्धाओं में उतरने से इंकार कर दिया था और वह सिर्फ एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीत सकी थीं, लेकिन डिप्रेशन से उबरकर सिमोन अब नए स्किल के साथ जोश और जुनून के साथ पेरिस ओलंपिक में चुनौती पेश करने के लिए तैयारी कर रही हैं।
सिमोन जिस नई स्किल के साथ ओलंपिक में उतरेंगी, उसका नाम युर्चेंको डबल पाइक वॉल्ट है। पिछले साल एक चैंपियनशिप में सिमोन ने इस स्किल को दिखाया था, जिसके बाद इसका नाम बाइल्स-2 नाम दिया गया। सिमोन की कोच सेसली ने कहा, सिमोन ना सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी पूरी तरह से फिट हैं। हमारी कोशिश उन्हें तनाव से दूर रखने पर है।