अन्य खेल

CWG 2026: भारतीय महिला मुक्केबाजों ने किया कमाल, बैक-टू-बैक लगाया गोल्‍ड मेडल का चौका, प्रिया ने भी रचा इतिहास

CWG 2026 Day 10 Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स में 1 अगस्‍त को भारतीय महिला मुक्‍केबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बैक-टू-बैक चार गोल्‍ड मेडल जीते हैं। प्रीति, जैस्मिन और साक्षी के बाद प्रिया घंघास ने भी स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया है।
less than 1 minute read
Aug 01, 2026
Priya Ghanghas, CWG 2026,
भारतीय महिला मुक्‍केबाज प्रिया घंघास। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/sportsapna1)

Commonwealth Games Day 10 Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वें दिन शनिवार को महिला मुक्‍केबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सबसे पहले प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा वर्ग में स्‍वर्ण पदक से शुरुआत की इसके बाद जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग और साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग में गोल्‍ड जीता है। इसके बाद प्रिया घंघास ने 60 किग्रा वर्ग में फाइनल जीतकर स्‍वर्ण पदकों का चौका लगाया। उन्‍होंने कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को हराया।

पहला राउंड हारने के बाद प्रिया का शानदार कमबैक

भारतीय महिला बॉक्‍सर प्रिया घंघास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को 4-1 से हराया है। प्रिया पहला राउंड हार गई थीं, लेकिन इसके बाद उन्‍होंने शानदार कमबैक करते हुए अगले दोनों राउंड अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। इस तरह भारतीय महिला मुक्‍केबाजों ने मुक्केबाजी में अब तक चार गोल्‍ड और एक रजत पदक जीता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पदक विजेताओं की सूची

क्रमखिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगब्रॉन्ज
2ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलनगोल्‍ड
4राजा मुथुपांडीपुरुष 65 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
6बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्राभारोत्तोलनब्रॉन्ज
7शर्मिला धनखड़महिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सगोल्‍ड
8सरवेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्ससिल्‍वर
9शिल्पा के. शायलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सब्रॉन्‍ज
10वल्लुरी अजया बाबूपुरुष 79 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
11हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
12गुलवीर सिंहपुरुष 10,000 मीटरएथलेटिक्ससिल्‍वर
13मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्ससिल्‍वर
14दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सगोल्‍ड
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्ससिल्‍वर
16लवप्रीत सिंहपुरुष 110 किग्राभारोत्तोलनसिल्‍वर
17सीमा कालीरामनाडिस्कस थ्रोएथलेटिक्सब्रॉन्ज
18अस्मिता डेमहिला 48 किग्राजूडोगोल्‍ड
19हर्ष सिंहपुरुष 60 किग्राजूडोगोल्‍ड
20यामिनी मौर्यमहिला 57 किग्राजूडोसिल्‍वर
21नीरज चोपड़ापुरुष भालाफेंकएथलेटिक्ससिल्‍वर
22यशवीर सिंहपुरुष भालाफेंकएथलेटिक्सब्रॉन्ज
23तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सब्रॉन्ज
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्रामुक्केबाजीगोल्‍ड
25जैस्मिन लंबोरियामहिला 57 किग्रामुक्केबाजीगोल्‍ड
26प्रवीण चित्रावेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्ससिल्‍वर
27सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सब्रॉन्ज
28जादूमणि सिंहपुरुष 55 किग्रा वर्गमुक्‍केबाजीसिल्‍वर
29सोमन राणाशॉट पुटपैरा एथलेटिक्सगोल्‍ड
30उन्नति शर्मामहिला 63 किग्राजूडोकाब्रॉन्‍ज
31साक्षी चौथरी51 किग्रामुक्‍केबाजीगोल्‍ड
32प्रिया घंघास60 किग्रामुक्‍केबाजीगोल्‍ड
Updated on:
01 Aug 2026 10:04 pm
Published on:
01 Aug 2026 09:44 pm