अन्य खेल

प्रो कबड्डी लीग में इस बार दी जाएगी आठ करोड़ की पुरस्कार राशि

लीग की चैम्पियन टीम को दिए जाएंगे तीन करोड़ रुपए

less than 1 minute read
Oct 12, 2019
pkl_7.jpeg

नई दिल्ली। प्रो-कबड्डी लीग के सातवें सीजन में टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर कुल आठ करोड़ रुपए दिए जाएंगे। लीग के सबसे मुश्किल सप्ताह की शुरुआत अहमदाबाद के ट्रांसस्टाडिया में स्थित ईकेए एरेना में होगी।

पुरस्कार की यह राशि अन्य शीर्ष लीगों के बराबर है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को पुरस्कार में कुछ राशि मिलेगी। लीग की चैम्पियन को तीन करोड़ दिए जाएंगे जबकि फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 1.8 करोड़ की राशि दी जाएगी।

तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 90-90 लाख और पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 45-45 लाख रुपए दिए जाएंगे। बाकी बची पुरस्कार की राशि व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी।
इस बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें हैं- दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुंम्बा और बेंगलुरू बुल्स।

Updated on:
12 Oct 2019 02:49 pm
Published on:
12 Oct 2019 02:28 pm
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर