अन्य खेल

भारत के लिए निराशा की ख़बर, विश्व महिला मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में हारी मैरी कॉम

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कॉम को कांस्य पदक से ही करना पड़ा संतोष

less than 1 minute read
Oct 12, 2019
mc_mary_kom.jpg

उलान उदे (रूस)। भारत की एमसी मैरीकॉम को विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल तुर्की की बुसेनांज कारिकोग्लू के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी को इस बार कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। कारिकोग्लू ने भारतीय खिलाड़ी को 4-1 से शिकस्त दी।

दूसरी सीड कारिकोग्लू के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने संभलकर शुरुआत की। पहले राउंड में मैरी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के मूव को परखा और अपना पूरा समय लिया। मैरी ज्यादा आक्रामक नहीं हुई और कारिकोग्लू के जैब को भी आसानी से डौज किया।

मैरी ने दूसरे बाउट में यूरोपीयन चैम्पियन के खिलाफ शुरू से ही अटैकिंग रुख अपनाया। उन्होंने कई जैब और हुक लगाए। भारतीय खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को कई बार रिंग के पास ले जाने में कामयाब हुई। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को ज्यादा सफलता नहीं मिली और मुकाबला कांटे का रहा।

कारिकोग्लू के लिए तीसरे राउंड की शुरुआत बेहतरीन रही। उन्होंने दमदार जैब और हुक लगाते हुए कई महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। तुर्की की खिलाड़ी आक्रामक नजर आई और मैरी को परेशानी हुई। बाउट खत्म होने के बाद पांच जजों ने कारिकोग्लू के पक्ष में 28-29, 30-27, 29-28, 29-28, 30-27 से फैसला सुनाया।

मैरी 48 किलोग्राम भारवर्ग में छह बार विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं और 51 किलोग्राम भारवर्ग में यह विश्व चैम्पियनशिप में उनका पहला पदक है।

Published on:
12 Oct 2019 11:38 am
Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर