अन्य खेल

Most Expensive Players in PKL: प्रो कबड्डी इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, पीकेएल में सिर्फ पवन सहरावत छू पाए हैं ये आंकड़ा

Pro Kabaddi League के इतिहास में सिर्फ 8 बार 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है, जिसमें से 3 बोली सिर्फ ईरान की स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद्रेजा चियानेह पर लगी है।

2 min read
Jun 08, 2025
Photo- Pro Kabaddi

5 Most Expensive Pro Kabaddi Players: प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, जब पहला सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता था। उसके बाद अब तक 11 सीजन आयोजित हो चुके हैं। पटना पाइरेट्स ने 3 बार खिताब जीता है, जो जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2 बार ये उपलब्धि हासिल की है। यू मुंबई, पुनेरी पलटन, बंगाल वॉरियर्स, दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स ने अब तक खिताब जीते हैं। इन 11 सीजन में कई रिकॉर्ड्स बने हैं तो कई टूटे हैं। यहां अजय ठाकुर, परदीप नरवाल, पवन सहरावत, दीपक कुमार हुडा और काशीलिंग अड़के जैसे महारथी भी खेले और इसमें से कुछ अभी भी खेल रहे हैं। हालांकि जब ऑक्शन की बात आती है तो इनमें से कुछ ही दिग्गज बड़ी बोली हासिल कर पाए। चलिए प्रो कबड्डी इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

सीजन 10 के ऑक्शन में पवन सहरावत को तेलुगु टाइटंस ने 2.6 करोड़ में खरीदा। यह अब तक प्रो कबड्डी इतिहास की सबसे मंहगी बोली है। आज तक पवन सहरावत के अलावा किसी भी खिलाड़ी पर नीलामी में बोली 2.5 करोड़ के पास भी नहीं पहुंची है। पवन पर दो बार 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है।

मोहम्मद्रेजा चियानेह

प्रो कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मद्रेजा चियानेह पर 3 बार 2 करोड़ से अधिक की बोली लगी है। वह ऐसा करने वाले प्रो कबड्डी के पहले खिलाड़ी हैं। चियानेह प्रो कबड्डी इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें सीजन 10 में पुनेरी पलटन ने 2.35 करोड़ में खरीदा था।

देवांक दलाल

प्रो कबड्डी लीग 2025 की नीलामी में एक और युवा खिलाड़ी छा गया और 2 करोड़ की बोली हासिल करने वाला इतिहास का 5वां खिलाड़ी बना। देवांक पर बंगाल वॉरियर्स ने 2.20 करोड़ की बोली लगाई। वह पीकेएल इतिहास से तीसरे सबले महंगे खिलाड़ी बने।

सचिन तंवर

सीजन 11 के ऑक्शन में राजस्थान के झुनझुनू के रहने वाले और पटना पाइरेट्स से खेलते हुए डिफेंडर्स के नाक में दम करने वाले सचिन तंवर को तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ में खरीदा। वह चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने और सीजन 11 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। सचिन सीजन 12 में पुनेरी पलटन की ओर से खेलेंगे।

मनिंदर सिंह

बंगाल वॉरियर्स के लिए सालों से खेल रहे मनिंदर सिंह अब पटना पाइरेट्स की टीम में चले गए हैं। हालांकि इन्हें सबसे मंहगा सीजन 10 में खरीदा गया था, जो बंगाल वॉरियर्स ने 2.12 करोड़ में खरीदा था। मनिंदर सिंह 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

प्रो कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी

पवन सेहरावत (2.60 करोड़) तेलुगु टाइटंस- सीजन 10
मोहम्मद्रेजा चियानेह (2.35 करोड़) पुनेरी पलटन- सीजन 10
देवांक दलाल (2.20 करोड़) बंगाल वॉरियर्स- सीजन 12
सचिन तंवर (2.15 करोड़) तमिल थलाइवाज- सीजन 11
मनिंदर सिंह (2.12 करोड़) बंगाल वॉरियर्स- सीजन 10

Also Read
View All

अगली खबर