OTT

Panchayat 3 की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट! फुलेरा गांव में फिर होगी पंचायत

'पंचायत 3' प्राइम वीडियो की मच अवेटेड वेब सीरीज में से एक है। लोग काफी समय से इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 'पंचायत' सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

less than 1 minute read
May 01, 2024
Panchayat 3 Release Date

हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी करके वेब सीरीज का इंतजार कर रहे लोगों को एक बड़ा टास्क दिया था। लौकियों से भरे वीडियो में टास्क के जरिये रिलीज डेट पता करना था। अब इसके रिलीज की एक और डेट सामने आ चुकी है।

पंचायत 3 कब रिलीज होगी?

पंचायत 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मई महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकती है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स 28 मई को इसके रिलीज की संभावना जता रहे हैं। इसके मुताबिक 'पंचायत 3' 28 मई को रिलीज होने वाली है। अभी तक किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

2020 से है दर्शकों की पसंद

प्राइम वीडियो की जबरदस्त वेब सीरीज ‘पंचायत’ का साल 2020 से सफर शुरू हुआ था। मई 2022 में इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया था। इसी के बाद से लोगों को तीसरे सीजन का इंतजार है। लगातार इसके रिलीज को लेकर खबरें आती रहती हैं। सीरीज के तीसरे सीजन में आपको रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजव और अशोक पाठक एक बार फिर से लोगों का फुल एंटरटेनमेंट करते दिखाई देंगे।

Updated on:
26 Oct 2024 05:17 pm
Published on:
01 May 2024 12:13 am
Also Read
View All

अगली खबर