OTT

Bigg Boss OTT 3: कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन बनेंगी शो का हिस्सा?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए एक्ट्रेस कृति सैनन की बहन को कॉन्टैक्ट किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं।

less than 1 minute read
Jun 06, 2024
कृति सैनन और नुपुर सैनन

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में रोजाना शो को लेकर कुछ-न-कुछ अपडेट्स आ रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन भी नजर आ सकती हैं। मेकर्स ने नुपुर सैनन से इसके लिए संपर्क किया है।

नुपुर सैनन ने क्या दिया रिएक्शन?

नुपुर सैनन को जब बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने भी शो में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, उन्होंने शो के लिए हां बोल दिया या नहीं, इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss New Host Fees: अनिल कपूर करेंगे बिग बॉस OTT 3 को होस्ट, सलमान खान से 6 गुना कम है फीस

इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इस सीजन में अनुषा दांडेकर, हर्षद चोपड़ा, शहजादा धामी और यहां तक कि क्रिकेटर शिखर धवन के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Also Read
View All

अगली खबर