OTT

BMCM OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release: फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2024, 10:02 AM IST
Bade Miyan Chote Miyan OTT Release

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। एक्शन-ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के ओटीटी राइट्स अब बिक चुके हैं। इसके चलते अब आप जल्द ही इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं।

इस ओटीटी पर आएगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ही फिल्म के राइट्स खरीदें हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के चार हफ्ते बाद यह फिल्म ओटीटी पर आ सकती है। मतलब फैंस को ओटीटी पर फिल्म देखने को लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


यह भी पढ़ें: सुरों के सरताज के नाम है करोड़ों की प्रॉपर्टी, फिर भी नहीं घमंड, जानें कितनी है फीस

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कहानी

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म में दो सैनिकों के खतरनाक स्टंट को दिखाया गया है। कैसे दोनों एआई हथियार वापस लाने के मिशन पर निकलते हैं और कई खतरों से गुजरते हैं।