OTT

Salman Khan ने एल्विश यादव को रुलाया, फिर सबसे बड़े गैंगस्टर Goldy Brar से मिली धमकी

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव को उनके बिहेवियर के लिए कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने एल्विश यादव को कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।

2 min read
Jul 31, 2023
बाएं से एल्विश यादव दाएं में सलमान खान

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों एल्विश यादव के सलमान खान से फटकार लगने की वजह से चर्चा में बना हुआ है। सलमान का एल्विश को जैसे ही ट्रोल करने का वीडियो सामने आया। इसके बाद एल्विश यादव के फैंस एक्टिव हो गए।

दरअसल, वीकेंड का वार पर सलमान खान का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। सलमान खान ने एल्विश यादव को खूब फटकार लगाई और उन्हें उनकी गलतियों का एहसास कराया। सलमान खान से डांट खाने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव फूट-फूट कर रोने लगे।

जानिए क्यों सलमान ने एल्विश को फटकारा
एल्विश ने एक टास्क के दौरान बेबिका धुर्वे को अपशब्द कहे थे। बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई, जिसमें बेबिका धुर्वे ने मनीषा रानी को धक्का दे दिया। बेबिका धुर्वे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान ने एल्विश यादव को फटकार लगाई।

एल्विश आर्मी ने ट्वीट कर रच दिया इतिहास
इसके बाद क्या था, एल्विश के फैंस एक्टिव हो गए और उन्होंने कम समय में इतने ट्वीट कर दिए, जितने शायद ही किसी के फैन ने किए होंगे। एल्विश के इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर की गई है कि एल्विश आर्मी ने छह घंटे में एक मिलियन ट्वीट कर इतिहास रच दिया है।

फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी
ऐसे में एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है। इस ट्वीट के मुताबिक एल्विश यादव को कनाडा के मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार से सपोर्ट मिला है। इस ट्वीट के अनुसार, सलमान खान ने एल्विश यादव के साथ बुरा बर्ताव किया है। इतना ही नहीं ट्वीट में कहा गया है कि एल्विश के साथ जो भी बुरा हुआ है, उसका बदला गोल्डी बरार लेकर रहेगा।

गोल्डी बरार ने एक बार फिर सलमान खान को खुलेआम धमकी दी है। इस ट्वीट ने एक बार फिर सलमान खान के फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये ट्वीट गोल्डी बरार की ओर से किया गया है।

इससे पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है
गैंगस्टर गोल्डी बरार के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पब्लिक को कोई बड़ी जानकारी नहीं है। गोल्डी बरार के अलावा लॉरेंस बिश्नोई से भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ के कथित निर्देश पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दिया था।

Published on:
31 Jul 2023 06:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर