
राघव चड्ढा पर दिल हार बैठी थीं अर्चना गौतम।
Archana Gautam crush on Raghav Chadha: टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम को 'बिग बॉस 16' में आने के बाद काफी नाम और पहचान मिली है। बिग बॉस में उन्होंने अपने बेबाक, और मनोरंजक स्वाभाव से लोगों का दिल जीता और अपनी पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें "शरारती" पुरुष आकर्षित करते हैं। अर्चना ने बताया कि उन्हें राघव चड्ढा पर क्रश था, जिनकी अब परिणीति चोपड़ा से शादी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की खबरों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए अर्चना ने कहा, "क्रश था लेकिन उसकी तो शादी ही हो गई।" उन्होंने राघव चड्ढा के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार किया और बताया कि बिग बॉस के दौरान जब उन्होंने एक सांसद का जिक्र किया था, तो उनका इशारा राघव चड्ढा की ओर ही था। परिणीति से उनकी शादी पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने आगे कहा, "फिर उसने शादी कर ली।"
इसके साथ ही उन्होंने दूसरे राजनेताओं के बारे में बात करते हुए कहा, "चिराग अच्छे हैं," यानी कि चिराग पासवान। आदमियों के बारे में अपनी पसंद बताते हुए अर्चना ने कहा कि उन्हें "गुंडे, धाकड़ और दबंग" परसनैलिटी वाले पुरुष पसंद हैं। उन्होंने आगे कहा, "लड़के ना मुझे गुंडे पसंद हैं। वैसे वाले गुंडे नहीं, मतलब वैसे वाले जिनके सामने कोई बोल न सके।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो फिलहाल खुद "गुंडे" बनने पर ध्यान दे रही हैं और लोगों की रक्षा करना चाहती हैं। अर्चना का मानना है कि आज की दुनिया में मजबूत और निडर व्यक्तित्व वाले लोगों का अधिक महत्व है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अर्चना साल 2018 में Miss Bikini India का खिताब जीतकर और मिस कॉस्मोस वर्ल्ड में देश को रेप्रेज़ेंट करके फेमस हुई थीं। उन्होंने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हसीना पारकर' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ रीजनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया, और फिर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अपने बेबाक अंदाज से पॉपुलर हो गईं। अर्चना ने एक्टिंग करियर के साथ-साथ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में भी कदम रखा और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर से चुनाव लड़ा, जिससे उन्हें एक ऐसी युवा नेता के रूप में पहचान मिली जो मनोरंजन जगत और राजनीति में बैलेंस बनाकर रखती है।
Published on:
29 Apr 2026 08:43 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
