26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT सीरीज शूट करने के बाद भी नहीं मिले पैसे, अभिनेत्री को पड़ा दौरा, पाई-पाई को मोहताज हुईं अनुराघा नाम्बियर

Anuragha Nambiar Health Crisis: अभिनेत्री अनुराघा नाम्बियर ने हाल ही में दावा किया है कि उन्हें सीरीज शूट करने के बाद भी पैसा नहीं मिला। उन्हें दौरा पड़ा तो अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली।

2 min read
Google source verification
Anuragha Nambiar Health Crisis

Anuragha Nambiar Health Crisis (सोर्स- एक्स)

Anuragha Nambiar Health Crisis: वेब सीरीज ‘रिजॉर्ट’ से जुड़ीं अभिनेत्री अनुराघा नाम्बियर इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। इस पूरे मामले ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के साथ होने वाले बर्ताव पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लाइव वीडियो में छलका दर्द (Anuragha Nambiar Health Crisis)

हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अनुराघा ने बताया कि उन्हें इस वेब सीरीज के लिए अब तक कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद पिछले कई महीनों से उन्हें शूट के लिए नहीं बुलाया गया। इतना ही नहीं, उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स लेने से भी रोक दिया गया, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा।

उनका कहना है कि इस स्थिति के कारण उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है और वह रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी संघर्ष कर रही हैं।

स्वास्थ्य संकट के बीच अकेलापन

अनुराघा ने ये भी खुलासा किया कि हाल ही में उन्हें दौरे की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस मुश्किल समय में भी उन्हें टीम की ओर से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके दोस्तों ने मदद के लिए संपर्क किया तो उन्हें भी अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने खास तौर पर विजय कुमार राजेंद्रन की पत्नी नक्शत्र मुर्ती पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, जिससे उनका मानसिक तनाव और बढ़ गया।

‘शूट पर वापस मत आना’ (Anuragha Nambiar Health Crisis)

अभिनेत्री का दावा है कि जब उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी, तो उन्हें काम पर लौटने से मना कर दिया गया। यह बयान सामने आने के बाद इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल पर सवाल उठने लगे हैं।

छोटे शहर से बड़े सपनों तक का सफर

केरल के एक छोटे से गांव से आने वाली अनुराघा ने बड़े सपनों के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उनका कहना है कि नए कलाकारों के साथ अक्सर असमान व्यवहार होता है और उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

उनकी भावुक अपील में ये भी सामने आया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो कोई कठोर कदम उठा सकती हैं। इस बयान ने फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

अनुराघा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने उनके लिए न्याय की मांग की है और प्रोडक्शन टीम से जवाब देने को कहा है।