Kalki 2898 AD Trailer: प्रभास की अपकमिंग फिल्म बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Kalki 2898 AD Trailer: साउथ इंडियन स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक एक्सक्लूसिव एनीमेशन प्रील्यूड है। इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आप कल से देख पाएंगे।
इसका ट्रेलर आज ही रिलीज किया गया। इसमें भैरव और उसका दोस्त बुज्जी लोगों को बचाने के मिशन पर निकले हैं। इस एनिमेटेड सीरीज के जरिये फिल्म "कल्कि 2898 एडी" का प्रमोशन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें Kalki 2898 AD: सालों बाद फिर बनेगा इतिहास, ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक साथ दिखेंगे इतने बड़े-बड़े स्टार्स, रिलीज डेट आउट
प्रभास के कैरेक्टर भैरव और उनके भविष्य के वाहन बुज्जी की विशेषता वाली ये प्रेल्यूड, प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। इसे 31 2024 से मई से स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंKalki 2898 AD के भैरवा के लिए प्रभास ने वसूले अरबों रुपये, नई रिलीज डेट के साथ जानें स्टारकास्ट की फीस
मेकर्स का कहना है कि "कल्कि 2898 एडी" के ब्रह्मांड का विस्तार करने का वादा करती है। ये भैरव और बुज्जी की जोड़ी की रोमांचक झलक लोगों को प्रदान करेगी। मजे की बात ये है कि बुज्जी के कैरेक्टर को आवाज साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश ने दी है।
इस फिल्म को वैजयंती मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) ने पहले ही इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। ये फिल्म आने वाली 27 जून को रिलीज होगी। इसमें कमल हासन, दिशा पाटनी, राजेंद्र प्रसाद जैसे स्टार्स भी हैं।