Maharaja OTT release: 14 जून को रिलीज हुई फिल्म 'महाराजा' अब ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म रिलीज से मिली अपडेट के बारे में।
Maharaja OTT release: विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया था। इसके बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए मिली है।
विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। फिल्म 'महाराजा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विजय सेतुपति 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस Ananya Pandey बनी मौसी, बहन ने दिया बेटे को जन्म, वीडियो आया सामने
फिल्म 'महाराजा' विजय सेतुपति की एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है। इस फिल्म में विजय मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर के साथ फिल्म 'महाराजा' में अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और डीओपी नटराज, भारतीराजा, अभिरामी, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत, विनोथ सागर और कल्कि सहित कई कलाकार शामिल हैं।