28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OTT पर ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मचा रही धमाल, रिलीज होते ही बनी नंबर 1

OTT New Release: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती रहती हैं। इस बार भी छुपके से एक फिल्म आई, और आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी। इसकी कहानी एक लैस्बियन जोड़े पर आधारित है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
OTT New Release konkona sen sharma pratibha ranta movie accused number one trend on netflix

ओटीटी पर नंबर 1 बनी ये फिल्म

OTT New Release: ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक नई फिल्म ने दस्तक दी है जिसने आते ही तहलका मचा रखा है। इसमें कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और उभरती हुई कलाकार प्रतिभा रांटा हैं। दोनों की जोड़ी ने इस फिल्म को ओटीटी पर नंबर एक बना दिया है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 'अक्यूज्ड' (Accused) हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गई है।

हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म ने 'धुरंधर' और 'तेरे इश्क में' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। महज 24 घंटे के अंदर ही दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया है कि यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म अक्यूज्ड' बनी नंबर 1 (OTT New Release)

फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जो इससे पहले 'डॉक्टर जी' जैसी लीक से हटकर फिल्में बना चुकी हैं। 'अक्यूज्ड' की कहानी एक लेस्बियन शादीशुदा जोड़े, डॉक्टर गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) और मीरा (प्रतिभा रांटा) के इर्द-गिर्द घूमती है। गीतिका एक बेहद महत्वाकांक्षी और अपने काम में माहिर डॉक्टर है, जिसे उसकी काबिलियत के दम पर बड़ा प्रमोशन मिलता है।

उनकी निजी जिंदगी भी काफी खुशहाल चल रही है और दोनों एक बच्चा गोद लेने (Baby Adoption) का फैसला करते हैं। लेकिन जिस दिन वह इस खुशखबरी का ऐलान करते हैं, ठीक अगले ही दिन गीतिका की जिंदगी में तूफान आ जाता है। एक अनजान शख्स गीतिका पर 'यौन उत्पीड़न' (Sexual Harassment) का गंभीर आरोप लगा देता है।

करियर और रिश्तों पर मंडराता खतरा (Konkona Sen Sharma Accused in Netflix)

जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, यह आरोप आग की तरह फैल जाता है। पहले गीतिका को जबरन छुट्टी पर भेजा जाता है और धीरे-धीरे बात उसकी नौकरी जाने तक पहुंच जाती है। गीतिका का सालों का बनाया करियर दांव पर लग जाता है और मीरा का मां बनने का सपना टूटने की कगार पर आ जाता है। फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि आखिर गीतिका पर ये आरोप किसने लगाए और क्या वह सच हैं? कहानी दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है कि असल गुनहगार कौन है।

कैसा है फिल्म का क्लाइमैक्स?

फिल्म में कई पुरुष किरदार हैं, लेकिन पूरी कहानी का आधार दो महिलाएं और उनकी सोच है। हालांकि, फिल्म का क्लाइमैक्स आपको उतना हैरान नहीं करेगा जितना कि शायद फिल्म की शुरुआत उम्मीद जगाती है। क्लाइमैक्स में एक खास सामाजिक संदेश देने की कोशिश भी की गई है, जो सराहनीय तो है, लेकिन कुछ दर्शकों को यह थोड़ा फीका लग सकता है। बावजूद इसके, दमदार अभिनय और सस्पेंस की वजह से 'अक्यूज्ड' इस वक्त नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इसने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी दूसरे नंबर पर धकेल दिया है।