OTT

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद लोगों को इन वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार, देखें लिस्ट

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट सामने आने बाद अब लोगों की निगाहें इन वेब सीरीज के तीसरे पार्ट पर टिकी हुईं हैं। इस लिस्ट में मिर्जापुर 3 से लेकर कोटा फैक्ट्री जैसी वेब सीरीज के नाम शामिल हैं।

2 min read
May 02, 2024
‘पंचायत 3’ के बाद लोगों को इन वेब सीरीज

लंबे इंतजार के बाद 'पंचायत सीजन 3' की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। ये वेब सीरीज 28 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। अब इसके बाद लोगों की नजर 'मिर्जापुर' और 'असुर' के तीसरे पार्ट पर टिकी हुई है। ये वेब सीरीज ओटीटी पर जल्द ही रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि 'मिर्जापुर 3' और 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद अनाउंस किया जा सकता है।

कोटा फैक्ट्री 3 (Kota Factory 3)

'कोटा फैक्ट्री' पॉपुलर सीरीज में से एक है। इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट को लोगों ने खुब पसंद किया। अब इस सीरीज को लेकर अपडेट सामने आई है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसके तीसरे सीजन का पोस्टर रिलीज किया है। मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ये सीरीज आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद रिलीज हो सकती है।

मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3)

'पंचायत 3' की रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद अब लोग 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई में आधिकारिक तौर पर मिर्जापुर के नए सीजन की घोषणा की थी। इसमें ये भी खुलासा किया गया था कि ‘चंदू चैंपियन’, ‘डॉन 4’ और ‘बागी 4’ के प्रीमियर के बाद मिर्जापुर 3 ओटीटी पर रिलीज होगी।

असुर 3 (Asur 3)

वेब सीरीज ‘असुर’ को लोगों ने खुब पसंद किया था। सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैमिली मैन 3 (Family Man 3)

‘फैमिली मैन 3’ मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है। इस फिल्म को लेकर अब तक कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया था कि टीम पूरी तैयारी में है और मार्च में शूटिंग शुरू होने वाली है। ये एक स्पाई थ्रिलर वेब शो है। मनोज ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करता है और इंटेलिजेंस ऑफिसर है।

Updated on:
02 May 2024 09:15 pm
Published on:
02 May 2024 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर