OTT

Panchayat 3 Teaser: मुंबई से लेकर जयपुर तक लगेगी लौकियों की पंचायत, लेटेस्ट टीजर में नया क्या है?

प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'पंचायत 3' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'पंचायत 3' का टीजर देखने के बाद लोग इसके रिलीज के लिए और भी ज्यादा बेसब्र हो चुके हैं। जानिए टीजर में क्या नया है।

less than 1 minute read
May 05, 2024
Panchayat 3 Teaser

Panchayat 3 Teaser: वेब सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जब से 'पंचायत 3' के रिलीज की डेट सामने आई है तब से फैंस और भी ज्यादा बेसब्र हो गए हैं। इस बीच प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टा अकाउंट से 'पंचायत 3' का एक टीजर शेयर किया है।

'पंचायत 3' का टीजर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 4 मई यानी शनिवार को वेब सीरीज 'पंचायत 3' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि भारत के अलग-अलग शहरों में इस वेब सीरीज और लौकी की खूब चर्चा हो रही है। शेयर किए वीडियो में मुंबई, जयपुर और लखनऊ जैसे शहर को दिखाया गया है। वहीं इस टीजर में वेब सीरीज 'पंचायत 3' के किरदार भी दिखाई दे रहे हैं। और सीरीज में तीन गुने मजे की बात कही जा रही है। लोग अब 28 मई का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्राइम वीडियो पर सीरीज 'पंचायत 3' स्ट्रीम कर सकें।

कुछ नए चेहरे भी दिखेंगे

'पंचायत' के पहले और दूसरे सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीता गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक, अशोक पाठक, पंकज झा, सुनीता राजवर जैसे स्टार्स ने लोगों का दिल जीत लिया। अब देखने वाली बात होगी कि वेब सीरीज 'पंचायत 3' के किरदारों में कोई बदलाव होता है या नहीं। तीसरे सीजन में कुछ नए चेहरे दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है।

देखिए पंचायत 3 का टीजर:

Updated on:
05 May 2024 08:14 am
Published on:
05 May 2024 08:06 am
Also Read
View All

अगली खबर