
GOAT OTT Release Date: साउथ के फेमस एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' यानी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। थलापति विजय की यह फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वह अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।
थलापति विजय की 'GOAT' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसे आप 3 अक्टूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर घर पर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने दी है।
वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी थलापति विजय की 'GOAT' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 420 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। यह विजय और वेंकट के बीच पहला सहयोग है।