पाकिस्तान

पाकिस्तान में घर के अंदर खूनी मंज़र, एक ही परिवार के 9 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

Shootout In Pakistan: पाकिस्तान में आज खूनी मंज़र देखने को मिला जब एक शख्स ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 4:55 PM IST
shooting_silhouette.jpg
Shootout in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में स्थिति कितनी खराब है, यह किसी से भी छिपी नहीं है। कंगाल हो चुका पाकिस्तान बैंक डिफॉल्ट के खतरे से भी जूझ रहा है। महंगाई से पाकिस्तान की जनता परेशान है। पर पाकिस्तान में कानून की व्यवस्था भी लचर है जिस वजह से आपराधिक मामलों में भी कोई कमी नहीं है। पाकिस्तान में अक्सर ही इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। आज फिर पाकिस्तान में इस तरह का मामला सामने आया जब खूनी मंज़र से एक घर उजड़ गया।


एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आज ही अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने देश को हिला दिया। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मालाकन्द में आज दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जब तीन बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इससे उस परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं, 3 पुरुष और दो बच्चे थे। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आधी रात की है।


यह भी पढ़ें- रूस को बड़ा झटका: अमरीका देगा यूक्रेन को 4 हज़ार करोड़ का एडिशनल सिक्योरिटी पैकेज

आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार


लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक चौंका देने वाला खुलासा भी किया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से एक उस घर का दामाद था।

क्या है वजह?

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की वजह कबूली। परिवार के दामाद ने बताया कि उसका अपनी बीवी से कुछ विवाद चल रहा था और इसी वजह से गुस्से में आकर उंसने बीवी समेत उसके मायके वालों को मौत के घात उतार दिया।

यह भी पढ़ें- वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोझिन पहुंचा बेलारूस, राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने की पुष्टि

Published on: