14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 5 आतंकियों को किया ढेर

Military Operation In Balochistan: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 14, 2026

Pakistan army

पाकिस्तानी सेना (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) का बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत देश में आतंकवाद के मामले में दूसरे नंबर पर है। बलूचिस्तान में आतंकवाद ही नहीं, उग्रवाद और अन्य अपराधों की वजह से भी कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसे सुधारने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ सैन्य अभियान चलाती है। अब एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

5 आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के वाशुक जिले में कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई के लिए सेना ने एडवांस हथियारों का इस्तेमाल किया और खुफिया जानकारी के आधार पर इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस - आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations - ISPR) ने इस सैन्य कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

4 आतंकी घायल

पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में 4 आतंकी घायल भी हो गए, जिन्हें पकड़ लिया गया। आतंकियों के पास से एडवांस हथियार, गोला-बारूद, कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान सेना ने आतंकियों के ठिकाने को भी तबाह कर दिया।

राष्ट्रपति ने की तारीफ

पाकिस्तानी राष्ट्रपति राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी (Asif Ali Zardari) ने सेना की इस कार्रवाई की तारीफ की। ज़रदारी ने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे प्रांत से आतंकवाद का सफाया हो सके।

बलूचिस्तान में कैसी है स्थिति?

बलूचिस्तान में ज़्यादातर लोग पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि सरकार बलूचों की उपेक्षा करती है। वहीँ सेना पर अक्सर ही बलूचों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगते हैं। बलूचिस्तान में सेना के इशारे पर जबरन लोगों को गायब करना, उनकी हत्या करना जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में बलूचिस्तान में कई आतंकी और उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं, जो सरकार और सेना की खिलाफत करते हैं। इतना ही नहीं, बलूच नेताओं ने पाकिस्तान से आज़ादी के लिए अभियान भी चलाया हुआ है। बलूच नेता बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हैं और भारत समेत दुनियाभर के देशों से उसे एक अलग और आज़ाद देश के तौर पर मान्यता देने की मांग करते हैं।