पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर और वजाहत खान ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी सेना LoC की ओर बढ़ रही है इमरान खान जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से लगातार तरह-तरह के बयान दे रहे हैं
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना भारी हथियारों से लैस लाइन ऑप कंट्रोल (LoC) की ओर बढ़ रही है। पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर से कई दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया है कि पाक सेना साजो-सामान से लैस LOC की ओर बढ़ रही है। इस बाबत हामिक मीर ने ट्वीट भी किया है।
हामिद मीर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना का यह मूवमेंट बीती रात से शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पीओके में लोग सेना का स्वागत कर रहे हैं।
इतना ही नहीं पाकिस्तान के एक और पत्रकार वजाहत एस खान ने भी दावा किया है कि सरकार ने सेना को अनौपचारिक तौर पर मूवमेंट के आदेश दिए हैं। वजाहत खान ने भी ट्वीट किया और बताया कि पूर्वी सीमा पर तैनात सेना को मूवमेंट के आदेश दिए गए हैं। बहरहाल, पाकिस्तान सरकार के किसी भी विभाग ने औपचारिक तौर पर इस मामले में बयान जारी नहीं किया है।
पाकिस्तान का प्रोपगैंडा
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार प्रोपगैंडा फैला रहा है और दुनिया के सामने एक संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि भारत ने कश्मीरियों पर जुल्म किया है।
पाकिस्तान लगातार कई देशों के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन किसी भी देश ने खुल कर पाकिस्तान का साथ देने से इनकार कर दिया है।
इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अब नई चाल चली है और भारत को घेरने का कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाएगा।
रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर एक बार फिर से घड़ियाली आंसू बहाते हुए भारतीय सेना द्वारा कश्मीरियों पर अत्याचार करने के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.