आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर FATF ने पाकिस्तान पर जताया शक। Terror Funding पर लगाम न लगा पाने को लेकर FATF ने पाक पर लगाए हैं कई प्रतिबंध। FATF ने पाक से सितंबर तक आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
इस्लामाबाद। आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान ( Pakistan ) हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है। अब शुक्रवार को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ( FATF ) से पंजीकृत एक क्षेत्रीय सहयोगी एशिया-पैसिफिक ग्रुप ( APG ) ने एक बार फिर से आतंक के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अपने अभियान में पाकिस्तान की गंभीरता पर सवाल खड़े किए हैं। चीन के ग्वांगझू में दो दिवसीय एपीजी बैठक में वित्त सचिव मोहम्मद युनूस दघा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने समूह को मुद्रा तस्करी, गैरकानूनी समूहों और वित्तीय एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बारे में बताया। बैठक में कुछ सहयोगियों ने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई और आंतरिक नियंत्रणों की प्रभावशीलता के बारे में पाकिस्तान से कठिन सवाल पूछे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कहा कि हाल ही कई अभियुक्त संगठनों और उसके प्रमुख गुर्गों पर कार्रवाई करते हुए गुरफ्तार किया गया है। साथ ही ऐसे संगठनों और उनके सहयोगियों को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाल दिया है। उनके खातों और वित्तीय प्रवाह को रोक दिया गया है साथ ही उनकी संपत्ति पर नियंत्रण भी कर लिया है।
पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक
FATF को रिपोर्ट करेगा APG
APG प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की कार्रवाई को लेकर कहा कि FATA एक्शन प्लान के तहत पाकिस्तान ने बहुत करीब पहुंचने की कोशिश की है। सितंबर की समय सीमा से पहले कई कदम भी उठाए हैं। APG इस रिपोर्ट को FATF को प्रस्तुत करेगा। जिसके बाद एक अंतर-सरकारी निकाय जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण के मामले को देखता है, पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट का इसका विश्लेषण करेगा। बीते हफ्ते पाकिस्तान ने अभियुक्त संगठनों की सूची में 9 और संगठनों पर प्रतिबंध लगाकर इस संख्या को 71 पहुंचा दिया। बता दें कि बीते महीने मार्च में संयुक्त राष्ट्र ( UN Security Council ) ने जैश-ए-मोहम्मद ( jaish-e-Mohammad ) के सरगना मसूद अजहर ( Masood Azhar ) को ग्लोबल आतंकी घोषित किया है, जिसके बाद से पाकिस्तान ने मसूद और उसके संगठनों पर कार्रवाई शुरू की। पाकिस्तान न इस बैठक में यह कहा है कि अभी तक 182 सेमीनारों पर नियंत्रण कर लिया है और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.