1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए इच्छुक नहीं है। पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ आतंकवाद पर बात करना चाहता है। पाकिस्तान की ओर से यह बयान शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन ( SCO ) की बैठक से पहले आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 May 2019, 12:14 PM IST

पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल

पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक

इस्लामाबाद।आतंकवाद ( terrorism ) पर हमेशा दोहरा चरित्र दिखाने वाले पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत पर आरोप लगाया है। पाकिस्तान ( Pakistan ) ने दावा किया कि वह भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है और इसके लिए तैयार है, लेकिन नई दिल्ली (भारत सरकार) वार्ता करने और सहयोग देने में इच्छुक नहीं है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan ) की नीति है कि पाकिस्तान भारत के साथ सकारात्मक बातचीत जारी रखे।

नई सरकार बनने तक पाक ने टाला फैसला, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में 30 मई तक नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान

21-22 मई को SCO की बैठक

आपको बता दें कि मोहम्मद फैसल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आगामी 21-22 मई को किर्गिस्तान में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन ( SCO ) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ( External Affairs Minister sushma swaraj ) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ( shah mehmood qureshi ) भी भाग लेने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने फिर से एक साजिश के तहत ऐसे बयान देकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। मोहम्मद फैसल ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर भारत के साथ बातचीत करना चाहता है, क्योंकि पाकिस्तान के लिए यह प्राथमिक चिंता का विषय है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के सामने स्पष्ट तौर पर यह जाहिर किया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती है। मालूम हो कि इमरान खान ने बीते दिनों पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा था कि पाकिस्तान सरकार जम्मू-कश्मीर व आतंकवाद समेत तमाम मुद्दों को शांतिपूर्वक निपटाने के पक्ष में है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.