Pakistan plane crash: दुर्घटना में पाकिस्तान सेना के 5 सैनिक भी मारे गए इस प्लेन क्रैश हादसे में विमान के दोनों पायलट मारे गए हैं
लाहौर।पाकिस्तान के रावलपिंडी में मंगलवार की सुबह भयावाह रही। यहां पर पाक सेना का एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक कम से कम 17 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में 5 सैनिक भी हैं।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि हादसे में विमान के दोनों पायलट मारे गए हैं। हादसे को देखते हुए रावलपिंडी के कई अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा की गई है। बचाव दल के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विमान के दोनों पायलट मारे गए
जानकारी के अनुसार हादसे में विमान के दोनों पायलट मारे गए हैं। बचाव दल के सदस्यों ने बताया कि इस मामले में राहत कार्य जारी है। सेना ने हादसे के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान रावलपिंडी के बाहरी इलाके मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आवासीय इलाकों में आग लग गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान के गिरने से बाद आवासीय इलाकों में आग लग गई। इसमें कई घरों के तबाह होने की सूचना है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बचावकर्मियों के अनुसार इस विमान ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आई।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..