पाकिस्तान

आजादी के जश्न पर भी पाकिस्तान ने की गोलियों की बात

सोमवार को पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर के पास सबसे ऊंचा झंडा लहरा कर अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

2 min read
Aug 14, 2017
gen. bajwa

लाहौर. पाकिस्तान के आजादी के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान बाज नहीं आया। लाहौर में सबसे ऊंचा झंडा लहराने के बाद जनरल बाजवा ने कहा कि वह अपने दुश्मनों को बता देना चाहते हैं कि तुम्हारी गोलियां खत्म हो सकती हैं। लेकिन हमारे जवानों की छातियां कम नहीं होंगी। दुश्मन चाहे पूर्व का हो या पश्चिम का, हम सभी के लिए तैयार है। पाकिस्तान की आंतरिक और बाहरी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि हम अब कभी नहीं झुकेंगे। जो ताकत पाकिस्तान को कमजोर करना चाहेगी। हम उसे बिल्कुल नहीं छोड़गें।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर लहराया झंडा
बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर के पास सबसे ऊंचा झंडा लहरा कर अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह झंडा दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा झंडा है। वहीं विश्व में यह 8वें नंबर पर सबसे ऊंचा है। पाकिस्तान में तैयार हुआ यह झंडा जमीन से 400 फुट ऊंचा है। इस झंडे का आकार 120*80 फुट है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रात 12 बजे बॉर्डर पर झंडा लहराया। इस मौके पर जनरल बाजवा ने कहा कि लगभग 77 साल पहले लाहौर में पाकिस्तानइयों का एक विधेयक पास हुआ था। बता दें कि भारत ने भी मार्च में वाघा बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया था। 360 फुट ऊंचे इस ध्वज को लाहौर से भी देखा जा सकता है।

हमने बहुत संघर्ष किया है पाकिस्तान
जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को कानून व संविधान मजबूत करना चाहिए। इस प्रयास में पाकिस्तान जुटा हुआ भी है। सभी संस्थान बेहद ईमानदारी और लगन के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही पाकिस्तान कुवैद- ए- आजम व आलमा इकबाल का देश होगा। जनरल बाजवा ने कहा कि हम लोगों ने कई मुसीबते सही है। बहुत संघर्ष किया है। हम अपने शहीदों को कभी नहीं भुला सकते। हम पाकिस्तान में हर आतंकवादी को मार डालेंगे। बाजवा ने पाकिस्तान में प्रवास के दौरान मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि भी दी।

Published on:
14 Aug 2017 09:47 am