पाकिस्तान

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से टकराव के बाद लाइव प्रसारण पर लगी रोक

। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए तंबुओं को उखाड़ फेंका और लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2017, 8:52 AM IST
ban on live broadcast

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कुछ शहरों में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत के बाद सरकार ने वहां टीवी प्रसार पर रोक लगा दी। ये लोग राजधानी इस्लामाबाद और कराचाी में प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि प्रदर्शन उस समय शुरू हुआ जब रसूल अल्लाह नाम के एक इस्लामिक संगठन ने एक चुनाव अधिनियम के कुछ प्रावधानों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। हालांकि लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अधिनियम से विवादित बातों को हटा दिया गया। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए तंबुओं को उखाड़ फेंका और लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के कारण रावलपिंडी में होने वाले नेशनल टी-20 कप का मैच भी टाल दिया गया है। अब यह मैच रविवार को खेला जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के घायल होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ हुए टकराव में घायल होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। इस बीच कई पुलिस अधिकारियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। खबर मिली है कि अपनी मांगों को पूरा कराना के लिए प्रदर्शनकारी कार्रवाई किसी भी हद तक जाने को तैयार थे। पुलिस को प्रदर्शनकारियों के पास से भारी संख्या में लाठी-डंडे और पत्थर मिले हैं। हालांकि पुलिस ने जिस समय अपनी कार्रवाई शुरू की उस समय प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम थी, लेकिन जैसे ही दोनों के बीच टकराव शुरू हुआ तब वहां भारी संख्या में लोगों पहुंचे।

बम विस्फोट में चार लोगों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में शनिवार को एक बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट शहर के एक बस स्टेशन के समीप हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया गया था। स्थानीय पुलिस और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Updated on:
26 Nov 2017, 8:52 AM IST
Published on: