पाली

‘Bageshwar Dham पर लग रहे आरोप गलत, वहां भगवान हनुमान की कृपा है’

मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा का कहन है कि Bageshwar Dham पर लग रहे आरोप गलत है। वहां भगवान हनुमान की कृपा है। मैं स्वयं वहां जाता हूं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2023, 12:04 PM IST
Pt. Dhirendra Krishna Shastri
Pt. Dhirendra Krishna Shastri

पाली। भारत में पिछले आठ सालों में आतंकवाद कम हुआ है। जवानों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं कम हुई है। ऐसा केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण हुआ है। यह बात अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने बुधवार को पत्रिका से बातचीत में कही।

पाली में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे बिट्टा ने कहा कि मैं यह बात भारत देश का होने के कारण कह रहा हूं। मैं बीजेपी का नहीं हूं। राजनीति से भी लेना-देना नहीं है। इतना कहता हूं कि आज हमारी विदेश नीति मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति राष्ट्र के लिए है। Bageshwar Dham को लेकर उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम पर लग रहे आरोप गलत है। वहां भगवान हनुमान की कृपा है। मैं स्वयं वहां जाता हूं।

झारखण्ड में जैन समाज के सम्मेद शिखर जैसे पवित्र स्थल का अपमान करने का प्रयास किया गया। यदि अपमान नहीं थमा तो सबसे पहले मैं बलिदान दूंगा। जैन धर्म व जिनालयों का अपमान करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आतंकवाद समाप्त होना, जैन संतों की शिक्षा और भोले शंकर की कृपा है।

Updated on:
26 Jan 2023, 12:04 PM IST
Published on: