पाली

Biporjoy In Rajasthan : बिपरजॉय तूफानी बारिश ने पाली में मचाया कहर, बांध हुए ओवरफ्लो, जानिए मारवाड़ में कितनी हुई बरसात

Biporjoy In Rajasthan : तूफानी बारिश के साथ तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय मारवाड़ क्षेत्र से विदा तो हो गया, लेकिन पीछे तबाही मंजर छोड़ गई। कहीं पानी के वेग से सड़कें बह गई तो कहीं जलप्रवाह ने रास्ते रोक रखे हैं।

3 min read
Jun 20, 2023

पाली। Biporjoy In Rajasthan : तूफानी बारिश के साथ तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय मारवाड़ क्षेत्र से विदा तो हो गया, लेकिन पीछे तबाही मंजर छोड़ गई। कहीं पानी के वेग से सड़कें बह गई तो कहीं जलप्रवाह ने रास्ते रोक रखे हैं। आलम ये है कि कई गांव तो बारिश के पानी से घिरने से टापू बन चुके हैं। इधर, मौसम विभाग ने बूंदी और सवाईमाधोपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, करौली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, दौसा, धौलपुर जिले में यलो अर्लट रहेगा।

मारवाड़ में तबाही के चलते अब तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। पाली जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली तीन दिन से गुल है और गांवों के संपर्क मुख्य मार्ग से कटे हुए हैं। तूफानी बारिश अब तक चार लोगों की जान ले चुकी हैं। बरसात बंद होने के बावजूद जिले की नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। पाली की बांडी नदी में रपट पर तेज वेग से पानी बहता रहा। जवाई नदी के बहने से जवाई बांध में पानी की आवक हो रही है। इधर, अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पाली हाइलाइट्स
● पाली की बांडी नदी रपट पर तेज बहाव के साथ पानी बहने से रपट को बंद कर दिया गया है। मस्तान बाबा से हैदर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर बनी रपट पर पानी चढ़ने से बजरंगवाड़ी के लोगों को परेशानी हुई।
● हैदर कॉलोनी क्षेत्र की कई बस्तियों का संपर्क शहर से टूट गया है। इस क्षेत्र के लोगों को टैगोर नगर पुलिया से शहर की तरफ आना पड़ रहा है।
● पाली जिले के रोहट क्षेत्र के पाती व हंजावा गांव टापू बन गए हैं।
● बाकली बांध पर चादर चलने से पाती नदी रपट के ऊपर दो फीट पानी बह रहा है। जिसका पानी पाती व हंजावा गांव के अंदर व ग्रामीणों के खेतों में चला गया।
● जवाई बांध के सहायक सेई बांध गेज 8 मीटर से अधिक हो गया है। इस पर पानी को टनल के माध्यम से जवाई की तरफ डायवर्ट किया गया।
● बिरामी टोल के पास नेशनल हाइवे पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया था। जिसे वापस शुरू किया गया। बिरामी व बिरामी ढाणी में अलग-अलग तीन स्थानों से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। बिरामी का तालाब ओवरफ्लो है।
● सुमेरपुर-सांडेराव में बारिश के कारण देवासियों की ढाणी में पानी के भराव से करीब 144 भेड़-बकरियों की मौत हुई।

ये बांध ओवरफ्लो
● एंदला: 0.30 मीटर
● ढारिया: 0.30 मीटर
● मीठड़ी: 2.5 फीट
● दांतीवाड़ा: 4.50 फीट
● सादड़ी: 2.50 फीट
● काणा: 4 फीट
● मुथाणा: 3.75 फीट
● घोड़ादड़ा: 2.5 फीट
● कोट: 4.5 फीट
● सेवाड़ी: 2 फीट
● पीपला: 2.5 फीट
● शिवनाथ सागर: 3 फीट
● फुटिया: 3 फीट
● लाटाड़ा: 3.5 फीट


● राजपुरा: 3 फीट
● जुना मलारी: 2 फीट
● सेली की नाल: 3 फीट
● हरिओम सागर: 2 फीट
● केसूली: 3.5 फीट
● धणी: 2.5 फीट
गिरोलिया, सिंदरू, खिंवादी बांकली, तखतगढ़, गलदेरा, दुजाना, बलवना, गोडाना, केर, मांडवारा, सेवाड़ी, सेली की ढाणी बांध भी ओवरफ्लो।

कृषि एक्सपर्ट
खेती-किसानी के लिए बारिश लाभकारी
ये बारिश फसलों के लिए वरदान बनेगी। किसान अब खरीफ की फसलें उगाएंगे। अगले दस-पन्द्रह दिन में मानसून आने तक फसलें खड़ी हो जाएगी। जब मानसून की बारिश होगी तो फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी। मानसून समय पर आया तो बंपर पैदावार होगी। खेती-किसानी के लिए बारिश लाभदायी है।
भोलाराम कुड़ी, कृषि मौसम विशेषज्ञ, पाली

मारवाड़ में पिछले 24 घंटे में इतनी हुई बरसात
पाली क्षेत्र
देसूरी: 379
बाली: 334
सुमेरपुर: 276
जवाई बांध: 239
रानी: 230
पाली: 67
मारवाड़ जंक्शन: 138
सिरोही क्षेत्र
शिवगंज : 345
माउंट आबू : 163
पिण्डवाड़ा: 110
आबूरोड: 109
रेवदर: 155
सिरोही: 77.8


जालोर क्षेत्र
आहोर: 165
जालोर: 87
जोधपुर क्षेत्र
बिलाड़ा: 74 (आंकड़े एमएम में)

Published on:
20 Jun 2023 03:03 pm
Also Read
View All