17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली की रामलीला में परिवार ही कलाकार, दादा-पिता के बाद अब पोती भी निभा रही किरदार, 51वें साल में भी कायम परंपरा

पाली की रामलीला 51वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यहां कई परिवारों की तीन पीढ़ियां मंच पर रामायण के किरदार निभाकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।
2 min read
Google source verification

पाली

•

image

Harshita Saini

•

Oct 17, 2026

Three Generations in Ramleela

पाली, रामलीला में किरदार निभाने वाले परिवार के सदस्य (Photo-patrika)

पाली. रामलीला केवल भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित मंचीय प्रस्तुति नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। पाली में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला इसी सांस्कृतिक विरासत को पिछले पांच दशकों से अधिक समय से सहेज रही है। इस बार रामलीला 51वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसकी खास बात यह है कि यहां रामायण के प्रसंगों का मंचन केवल कलाकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई परिवारों की पीढ़ियां इससे जुड़ी हुई हैं। दादा-दादी से लेकर माता-पिता और अब उनके बच्चे भी मंच पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

दादा मेघनाद बने, पोती निभा रही राम का बाल किरदार

दुदावत परिवार की तीन पीढ़ियां रामलीला से जुड़कर इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। मांगुसिंह दुदावत पिछले 28 वर्षों से रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान वे मेघनाद, श्रवणकुमार के पिता शांतनु और विश्वामित्र जैसे कई पात्रों को मंच पर जीवंत कर चुके हैं। आवश्यकता के अनुसार उन्हें जो भी भूमिका सौंपी जाती है, वे उसे पूरी दक्षता और समर्पण के साथ निभाते हैं। उनके पुत्र परमेश्वरसिंह दुदावत भी रामलीला में सक्रिय हैं और अक्षयकुमार व राजकुमार सहित विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाते हैं। वहीं, परिवार की तीसरी पीढ़ी से पोती तृप्ति दुदावत इस बार बाल राम की भूमिका में नजर आई। इस तरह परिवार की तीन पीढ़ियां अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए रामलीला से अपना जुड़ाव बनाए हुए हैं।

दादा रामलीला शुरू होने के समय से जुड़े

रामलीला शुरू होने के समय से जुड़े हरिचरण वैष्णव की पोती नियति भी दादा की विरासत को निभा रही है। उसने इस बार राम का बाल स्वरूप और हरिण का किरदार निभा रही है। नियति बताती हैं कि दादा के साथ रामलीला में आकर उन्हें नया अनुभव मिलता है। रामलीला सीखने, समझने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। उनके दादा ने सालों तक भगवान राम का किरदार निभाया और अब निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पिता ने निभाए महिला पात्र, बेटा सात साल से भरत

परिहार परिवार भी रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। गणेश परिहार पहले महिला पात्रों की भूमिका निभा चुके हैं। इस बार उन्होंने परशुराम का किरदार निभाया। उनके बेटे नरेश परिहार पिछले करीब सात वर्षों से भरत की भूमिका निभा रहे हैं।