
Weather News: बिपरजॉय तूफान ने राज्य के 56 बांधों को लबालब कर दिया है। पिछले 3 दिन हुई बारिश से प्रदेश के बांधों में 660.58 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी आया।
यह इतना पानी है, जिससे बीसलपुर बांध का 66% से ज्यादा हिस्सा भर जाए। जबकि, 15 जून को केवल 3 बांध ही भरे थे। वहीं, बड़े बांधों में बीसलपुर में 21 सेंटीमी. पानी पहुंचा है, यानी जयपुर, टोंक और अजमेर के एक करोड़ से ज्यादा आबादी के लिए 11 दिन का पानी अतिरिक्त स्टोरेज हो गया है। बांध का गेज सोमवार शाम 8 बजे तक 313.04 आरएल मी. दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग ने दावा किया है कि पहली बार है जब जून में ऐसी सुखद स्थिति बनी है। सबसे ज्यादा बांध पाली और सिरोही में ओवरफ्लो हुए हैं। जयपुर में भी दो छोटे बांधों पर चादर चली है।
4 दिन में आया पानी
- 5384.38 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी बांधों में था 15 जून को
- 6044.96 मिलियन क्यूबिक मी. पानी का भराव हुआ 19 जून को
- 660.58 मिलियन क्यूबिक मी. अतिरिक्त पानी आया 4 दिन में ही
(जल संसाधन विभाग की सोमवार दोपहर तक की रिपोर्ट के अनुसार)
यह भी पढ़ें : Weather Alert: बिपरजॉय की तूफानी बारिश ने बदल दी रेगिस्तान की किस्मत, हुआ ऐसा चमत्कार
यहां बांध लबालब
पाली - 28
सिरोही - 16
अजमेर - 01
जालोर - 05
राजसमंद - 01
उदयपुर - 03
जयपुर - 02
यह भी पढ़ें : सावधानः मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इतनी देर में होने वाली है भारी बारिश, 70KMPH की रफ्तार आएगा तूफान
बांधों में गत वर्ष से 13.54% ज्यादा पानी
- 19 जून, 2022 को बांधों में. 4341.52 मिलियन क्यूबिक मीटर (34.51%) पानी था।
- 19 जून, 2023 को बांधों में 1 6044.06 मिलियन क्यूबिक मीटर (48.05 प्रतिशत) पानी है।
- पिछले साल के मुकाबले इस बार 13.54% ज्यादा पानी बांधों में हैं, जो 1703.44 मिलियन क्यूबिक मी. है।
मानसून में आए पानी से 6.27 प्रतिशत अभी आया
प्रदेश में विभाग के अधीन छोटे, मध्यम व बड़े 690 बांध हैं। पिछले मानसून में इन बांधों में 10579.91 एमक्यूएम पानी आया। उसके मुकाबले इन चार दिन में 6.27% पानी की आवक हो गई।
Published on:
20 Jun 2023 09:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
