पाली

राज्यमंत्री देवासी के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे CM भजनलाल, भाजपा पदाधिकारियों से की मुलाकात

Pali News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पाली जिले के मुंडारा गांव पहुंचे।

less than 1 minute read
Dec 18, 2024
पाली जिले के मुंडारा गांव स्थित राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवासी पर आयोजित शोकसभा में शामिल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

Pali News : प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को मुंडारा दौरे पर रहे। वे जयपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर बुधवार सुबह 11.51 मुंडारा हेलीपैड पहुंचे। यहां केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सीएम शर्मा की अगवानी की। सीएम शर्मा ने हेलीपैड पर मौजूद भाजपा पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर विधि व संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल व मंत्री कुमावत ने सीएम को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बाली विधायक राणावत जयपुर से सीएम के साथ पहुंचे।

इसके बाद सीएम हेलीपैड से मुंडारा गांव में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास स्थान पहुचे। जहां पर राज्यमंत्री देवासी की माताजी दौली बाई के निधन पर शोकसभा में शामिल श्रद्धांजलि अर्पित की। वे यहां करीब 15 मिनट तक रुके। उसके बाद सीएम पुनःहेलीपैड के लिए निकल गए। राज्यमंत्री देवासी के घर से हेलीपैड करीब 1 किलोमीटर दूर था।

इस दौरान मुंडारा हेलीपैड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, पाली जिला प्रमुख रश्मि सिंह, मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी, खेमराज देसाई राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी, नरेश ओझा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Updated on:
18 Dec 2024 07:14 pm
Published on:
18 Dec 2024 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर