पाली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का जताया विरोध, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ​खिलाफ की नारेबाजी

पाली के कलक्ट्रेट के बाहर जमा हुए कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता

less than 1 minute read
Jul 19, 2024
पाली के कलक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।

पाली के कलक्ट्रेट के बाहर शुक्रवार को युवा कांग्रेस की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी के नेतृत्व में रोष जताया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेहबूब टी, युवा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा सांसी, पार्षद रमेश चावला, आमीन अली रंगरेज, मांगुसिंह दुदावत, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, भेराराम गुर्जर, रोहित कछवाहा, उपाध्यक्ष सुधांसु गुर्जर, यासीन सबावत, जीवाराम पंवार, मुकेश देवासी, गिरधारी मीणा, प्रिंस गुर्जर, अमृत शर्मा, हनुमानसिंह राजपुरोहित, पुनीत गुर्जर, कानाराम खारोल, करण सांसी, कपिल आदिवाल, नितेश देवासी, प्रदीप सरगरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Published on:
19 Jul 2024 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर