पाली

पीडि़ता के साथ सोजत पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, जल्द ही देगी आश्रम पर दबिश….

दाती मदन राजस्थानी यौन शोषण मामला
less than 1 minute read
Jun 16, 2018
daati maharaj
पीडि़ता के साथ सोजत पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, जल्द ही देगी आश्रम पर दबिश....

पाली। शिष्या से यौन दुव्र्यवहार के आरोपी दाती मदन उर्फ मदन राजस्थानी की मुश्किले अब और बढ़ सकती है। पाली के सोजत रोड के निकट आलावास स्थित आश्वासन बाल ग्राम एवं पब्लिक स्कूल यानि की दाती की गुरूकुल पर आज किसी भी समय दिल्ली क्राइम बांच की टीम पहुंच सकती है। गौरतलब है कि इसी आश्रम में पढ़ी एक शिष्या ने दाती मदन राजस्थानी पर दो साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसी के चलते दिल्ली की क्राइम बं्राच की टीम सोजत आ चुकी है जो किसी भी समय सोजत रोड़ स्थित आलावास गुरूकुल आ सकती है। दिल्ली सीबी टीम को आलावास गुरूकुल का सर्च वारंट भी मिल गया है। वही कभी इस आश्रम में हजारो की संख्या में भक्तो की आवाजाही लगी रहती थी और भक्तो का जमावडा रहता था वह आज सुनसान पड़ा है। दिल्ली से टीम के आने के चलते किसी को भी आश्रम में प्रवेश नही दिया जा रहा है। वही आश्रम के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Published on:
16 Jun 2018 03:05 pm