पाली

Drinking Water Crisis : कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण, बोले-पानी के लिए भटक रहे हैं, मवेशी भी प्यासे

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

less than 1 minute read
May 26, 2025
पाली के जिला कलक्टर कक्ष के बाहर धरने पर बैठी रोहट पंचायत समिति प्रधान व ग्रामीण।

Drinking Water Crisis : पाली जिले के रोहट क्षेत्र के गांवों में गहराए जल संकट को लेकर ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे तथा कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर समय पर जलापूर्ति कराने की मांग की। रोहट प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से क्षेत्र में चार-पांच दिनों के अंतराल से जलापूर्ति की जाती है। वह भी पूरी नहीं हो रही है। क्षेत्र में काफी तादाद में मवेशी है। वे भी प्यासे है। उन्हें भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कम से कम 48 घंटे में पेयजल सप्लाई सुनिश्चित कराने, मवेशियों के लिए भी पानी देने, मवेशियाें के लिए टैंकरों के माध्यम से खेलियां भरवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि रोहट से मंडली के बीच नई लगी डीआई पाइप लाइन से पानी की सप्लाई सुचारु की मांग की।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देते समय पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, पूर्व जिपसजोगाराम सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारीसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, पूनाराम देवासी, ब्लॉक महामंत्री माणक गर्ग, प्रवक्ता राजूराम सरगरा, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित खुण्डावास, प्रभुदयाल जांगिड़ ढाबर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Published on:
26 May 2025 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर