पाली

Car Accident : सांप को बचाने के फेर में पलटी कार, आठ घायल

-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के निकट की घटना
less than 1 minute read
May 03, 2021
Car Accident : सांप को बचाने के फेर में पलटी कार, आठ घायल
Car Accident : सांप को बचाने के फेर में पलटी कार, आठ घायल

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के पास रोड पर अचानक आए सांप को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। हादसे में कार सवार आठ जने घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैड कांस्टेबल चैनङ्क्षसह ने बताया कि देवली (आऊवा) निवासी कालूराम पुत्र वेनाराम सीरवी, अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर देवली (आऊवा) से मारवाड़ जंक्शन की तरफ जा रहा था। सुकड़ी नदी के बाद भगवानपुरा चौराहे से पहले अचानक रोड पर 10 से 15 फीट लम्बा सांप आ गया। उसे बचाने के फेर में कार असंतुलित होकर खाई में पलट गई। कार में सवार कालूराम, जमनी पत्नी नारायणलाल, रूपाराम पुत्र नारायणलाल, पुष्पा पत्नी रूपाराम, शांति पत्नी कालूराम, हितांश पुत्र रूपाराम, मोहित पुत्र रूपाराम, दिवाना पुत्र कालूराम सीरवी घायल हो गए, उन्हें मारवाड़ जंक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया।

कार विद्युत पोल से टकराई, छह घंटे गुल रही बिजली
बांता। कस्बे में पांचेटिया रोड पर स्थित डूंगर वाटिका के सामने लगे विद्युत पोल को कार चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार कार चालक दोपहर में बांता से अपने गांव जा रहा था। कार चालक ने कार को विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारी को सूचना दी, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, इससे बड़ा हादसा टल गया। छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान ग्रामीण परेशान हुए।

Published on:
03 May 2021 07:15 am